Haryana: Last rites ceremony of BSF head constable Narendra Singh in Sonipat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत माता के जयकारों के बीच शहीद नरेंद्रसिंह को दी अंतिम विदाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 12:42 PM (IST)
भारत माता के जयकारों के बीच शहीद नरेंद्रसिंह को दी अंतिम विदाई
सोनीपत। जम्मू के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में मंगलवार को शहीद हुए बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह (51) को आज अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पार्थिव देह गुरुवार सुबह सोनीपत के थाना कलां में पहुंची। शहीद नरेंद्रसिंह के बड़े बेटे मोहित ने मुखाग्नि दी। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे। भारत माता के जयकारों के बीच राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। शहीद के साथ पाकिस्तान द्वारा बरती गई दरिंदगी को लेकर लोगों में आक्रोश था। उनका कहना था कि भारत को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। शहीद नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली से सीधे उनके गांव थाना कलां लाया गया। यहां उनके गांव से पहले ही कई किलोमीटर दूर बड़ी संख्या में बाइक सवार मौजूद थे। जैसे ही शहीद का शव पहुंचा तो बाइकों का बड़ा काफिला उनके आगे-आगे चला। इस दौरान भारत माता की जय और शहीद नरेंद्र अमर रहे के जयकारे लगाए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement