Advertisement
गुरुग्राम में भी खुलेगा हरियाणा मानवाधिकार आयोग का कार्यालय

मित्तल ने आस्था कुंज का निरीक्षण करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने इस मौके पर वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया तथा बुजुर्गो से उनके रहन सहन खान-पान के बारे में जानकारी ली, जिस पर सहवासियों ने बताया कि उन्हें सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा रही है तथा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। वृद्धाश्रम में रह रहे सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि उन्हें यहां की सुविधाओं और देखरेख के पीछे कभी भी अपने परिजनों की याद तक नहीं आती हमें बहुत ही अच्छे ढंग से रहने के लिए यहां रहने की सुविधा मिली हुई है।
उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने आस्था कुंज में रह रहे बच्चों तथा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो को दी जाने वाली सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आस्था कुंज में फिहलाल 36 बच्चें रह रहे है तथा वृद्धाश्रम में 15 बुजुर्ग रह रहे है। श्री शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि यहां पर रह रहे बच्चे अच्छी शिक्षा पाकर उंचे पदो पर पहुंचे तथा देश के लिए सेवा करें। चेयरमैन एस.के. मित्तल, उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार एस.सी. गोयल, जिला सत्र एवं न्यायधीश मनीषा बतरा ने आस्था कुंज परिसर में पौधारोपण भी किये तथा बच्चों व वृद्धजनों को फल व मिठाई भी वितरित की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, एसीजेएम मोहित अग्रवाल, सीजेएम कीर्ति जैन, उपमण्डल अधिकारी ना. जितेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेन्द्र यादव, बाल कल्याण कमेटी के सदस्य राजेश भार्गव, रजनी भार्गव, उपासना गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


