Advertisement
ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प हरियाणा सरकार

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की सरकारी एवं गैर-सरकारी गुरुकुल, कामकाजी महिला छात्रावासों, अनाथालयों, वृद्ध आश्रमों, बालग्रह, नारी निकेतन, प्राकृतिक चिकित्सालय, रेडक्रॉस संस्थानों एवं धर्मार्थ संस्थान पर 50 प्रतिशत अनुदान पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। जिसकी 50 प्रतिशत की राशि संबंधित संस्था द्वारा वहन की जाएगी। इन संस्थानों में बैटरी बैंक सहित 10 किलोवाट तक के तथा बिना बैटरी के 50 किलोवाट तक के सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक सामाजिक संस्थाएं नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत होनी चाहिए तथा उनका पिछले तीन वर्षों का ऑडिट होना चाहिए, जो संस्थाएं सोलर पावर प्लांट लगवाना चाहती हैं, वे किसी भी कार्य दिवस संबंधित जिला कार्यालय के परियोजना अधिकारी/सहायक परियोजना अधिकारी से संपर्क कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


