Haryana Election Results: Gopal Kanda, Controversial MLA With Lone Seat Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हवाई जहाज से जेल तक : गोपाल कांडा की ऐसे बदली जिंदगी, जानें-पूरी कहानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 5:33 PM (IST)
हवाई जहाज से जेल तक : गोपाल कांडा की ऐसे बदली जिंदगी, जानें-पूरी कहानी
सिरसा की सब्जी मंडी में 'नाप तौल' करने का। सब्जियों की नाप-तौल करते-करते गोपाल गोयल कांडा ने 'नेताओं' की नब्ज पकड़ने का भी हुनर हथिया लिया। बस फिर क्या था, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सब्जी मंडी में माप-तौल का 'कांटा' संभालने वाले गोपाल गोयल कालांतर में अपने नाम और जाति के बाद 'कांडा' भी जोड़ने लगे। जबकि गोपाल गोयल के पिता मुरलीधर गोयल की गिनती सिरसा और उसके आसपास के इलाके में नामी वकीलों में हुआ करती थी। देखते-देखते गोपाल गोयल कांडा हरियाणा के गृह राज्य मंत्री भी बन गए। सब्जी मंडी से निकल कर हरियाणा की राजनीति में कदम रखा। सत्ता का सुख मिला तो गोपाल गोयल कांडा को दो आंखों से जमाने में चार-चार दुनिया नजर आने लगीं। कहा तो यह भी जाता था कि मेहनतकश गोपाल गोयल कांडा ने संघर्ष के दिनों में जूते बनाने का भी कारोबार किया। यह अलग बात है कि वो कारोबार नहीं चला। जूतों की बड़ी दुकान यानि शो-रुम खोला तो वहां भी किस्मत दगा दे गई। एक जमाने में चर्चाएं तो यह भी हुआ करती थीं कि हमेशा खुद के बलबूते कुछ कर गुजरने की ललक रखने वाले गोपाल गोयल कांडा ने जूते बनाने-बेचने के बाद टीवी रिपेयरिंग का भी काम कुछ वक्त तलक किया।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement