Haryana Election Results: Gopal Kanda, Controversial MLA With Lone Seat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हवाई जहाज से जेल तक : गोपाल कांडा की ऐसे बदली जिंदगी, जानें-पूरी कहानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 5:33 PM (IST)
हवाई जहाज से जेल तक : गोपाल कांडा की ऐसे बदली जिंदगी, जानें-पूरी कहानी
चंडीगढ/ नई दिल्ली। हरियाणा की राजनीति का डूबता-चमकता, चमकता-डूबता सितारा, वह सितारा जिसने सत्ता का सुख अगर भोगा, तो तिहाड़ जेल की सलाखों की तन्हाई भी झेली। आज हरियाणा में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गोपाल कांडा। इससे पहले सितारे गर्दिश में पहुंचे तो 54 साल के गोपाल गोयल कांडा अपनी इमारतों की चार-दिवारी में बंद हो गए। अब जब सुनहरा मौका हाथ लगते देखा तो चार-दिवारी से बाहर आकर चुनावी मैदान में उतर ताल ठोंक दी। ताल ठोंकी तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि गोपाल के वक्त का गुणा-गणित आखिर परिणाम क्या निकाल कर देगा? अतीत पर नजर डालें तो एअर हॉस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या कांड में कल तक दिल्ली पुलिस जिन गोपाल गोयल कांडा की तलाश में खाक छाना करती थी, अब वही गोपाल गोयल कांडा हरियाणा की राजनीति में लीक से हटकर कुछ कर दिखाने की भागदौड़ में लगे हैं। हरियाणा के सिरसा जिले के बिलासपुर गांव के मूल निवासी गोपाल गोयल कांडा ने नौजवानी के दिनों में पुश्तैनी धंधा संभाला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement