Advertisement
हवाई जहाज से जेल तक : गोपाल कांडा की ऐसे बदली जिंदगी, जानें-पूरी कहानी

आयकर विभाग के उन छापों में क्या कुछ हाथ लगा या नहीं लगा? आयकर विभाग के अलावा आज तक किसी को जमाने में भनक तक नहीं है।
दौलत-शोहरत ने जब संग दिया तो गोपाल गोयल ने एक निजी एअरलाइंस कंपनी खोल ली। यह अलग बात है कि 2009 आते-आते एअरलाइंस कंपनी बंद हो गई। इसके बाद भी एअरलाइंस कंपनी से निकले मुसीबतों के जिन्नों ने गोपाल की जिंदगी का गणित गड़बड़ाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। एअरलाइंस कंपनी में काम करने वाली एयर हॉस्टेस गीतिका शर्मा ने संदिग्ध हालातों में दिल्ली में आत्महत्या कर ली। मामला लिखा गया गोपाल गोयल कांडा के खिलाफ।
गीतिका शर्मा आत्महत्या कांड में कांडा को सत्ता सुख से विमुख होकर तिहाड़ जेल की तन्हा कोठरियों में कैद होना पड़ा। इसी के चलते सन 2012 में कांडा को राजनीतिक कुर्सी भी गंवानी पड़ी। 2012 में जेल पहुंचे कांडा सन 2014 में तिहाड़ से निकल कर बाहर आ पाए। उसके बाद सन 2014 में कांडा ने लोकसभा चुनाव लड़ा। उस चुनाव में हारना तय था सो हार गए।
कुल जमा आज के बदले हालातों में अगर यह कहा जाए कि गोपाल गोयल कांडा की जमींदारी से लेकर जेल तक की कहानी भी अपने आप में कम हैरतंगेज नहीं है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।
(आईएएनएस)
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



