Advertisement
हरियाणा विधानसभा 12 अगस्त को चंडीगढ़ में आयोजित करेगा पत्रकारिता पर कार्यशाला

समापन : समापन सत्र को विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा संबोधित करेंगे।
प्रमुख वक्ता : हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा प्रतिभागियों को प्रेरक विचार साझा करेंगी।
विषय : कार्यशाला में 'संसदीय विशेषाधिकार और प्रेस', 'विधायी कार्यप्रणाली', 'मीडिया की भूमिका', 'मीडिया एथिक्स' और 'प्रेस ब्रीफिंग की कवरेज' जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र होंगे। इन सत्रों को वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ संबोधित करेंगे।
इस कार्यशाला का उद्देश्य पत्रकारों को विधायी कार्यों, संसदीय परंपराओं, रिपोर्टिंग मानकों और विधानसभा तथा मीडिया के संबंधों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देना है। सत्रों के बाद अनुभव साझा करने और प्रश्नोत्तर का भी एक सत्र रखा गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


