Harmandir Sahib, the pilgrims continue the new Traffic Rules-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरमंदिर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर नए ट्रेफिक रूल्स जारी

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 8:40 PM (IST)
हरमंदिर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर नए ट्रेफिक रूल्स जारी
अमृतसर। 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों के दौरान हरमंदिर साहिब जाने वाले श्रदालुओं के लिए नए ट्रैफिक रूल जारी कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर लोकनाथ आगरा के मुताबिक 24 और 25 अक्टूबर को शाम चार बजे से रात नौ बजे हर मंदिर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहन बुर्ज अकाली फूलासिंह नामक जगह पर पार्क कर सकेंगे। सुल्तानविंड की तरफ से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन गलियारा पार्किंग में पार्क कर सकते हैं। पुलिस की ओर से श्रीहरमंदिर साहिब पैदल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग रुट निर्धारित किया गया है। हाॅल गेट से आने वाले श्रद्धालु कटरा जैमल सिंह कटरा आलुवालिया जलेबिया वाला चौक पर पार्किंग कर सकते हैं। जहां हाॅल गेट और बुर्ज फूला सिंह पर श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त बसें लगाई जाएंगी। कमिश्नर ने कहा कि 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से 25 अक्टूबर को रात 9 बजे तक सारागढ़ी पार्किंग बन्द रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी श्रद्धालु या फिर आम पब्लिक को कोई प्रॉब्लम आती है तो वे डीसीपी ट्रैफिक के मोबाइल नंबर 9781130115 पर संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़े :डेंगू के डंक के आगे लाचार सरकार, कई आ रहे चपेट में यह भी पढ़े :जाने-माने अस्पताल में नकली दवा से होश उड़ गए सभी के..

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement