hardik gets some relief from jodhpur high court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हार्दिक को मिली आधी-अधूरी आजादी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 5:49 PM (IST)
हार्दिक को मिली आधी-अधूरी आजादी
जोधपुर। पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल इन दिनों उदयपुर में निर्वासित जीवन बिता रहें है। जब उन्हें गुजरात से बाहर रहने के लिए कहा गया तो उन्होंने उदयपुर को अपना ठिकाना बनाया था। लेकिन यहां पुलिस की नजरबंदी के कारण वे घर से बाहर नहीं निकल सकते है। अपनी आजादी के लिए उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अब उन्हें उच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ उदयपुर में ही घूमने की आजादी दे दी है। इसके अतिरिक्त कोर्ट ने आदेश में कहा है कि यदि उन्हें उदयपुर से बाहर जाना है तो उन्हें 24 घंटे पूर्व पुलिस को सूचना देनी होगी। उन्हें पुलिस को कहीं भी आने जाने का कारण भी पुलिस को बताना होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement