Advertisement
हनुमान जन्मोत्सव : प्रदेशभर में धूम, सीकर में मधुमक्खियों का हमला—9 घायल, सालासर में आधी रात खुले मंदिर के पट

सालासर बालाजी : आधी रात खुले मंदिर के पट
श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सालासर बालाजी मंदिर में शुक्रवार रात 2 बजे ही पट खोल दिए गए। यहां दर्शन के लिए देशभर से भक्त पहुंचे हैं। भजन, कीर्तन और विशेष आरती के साथ जन्मोत्सव को उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है।
भीलवाड़ा : केक और गुलाब जामुन का भोग
भीलवाड़ा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमानजी को 2500 किलो गुलाब जामुन का महाभोग अर्पित किया गया। महंत बाबू गिरी के अनुसार इस अवसर पर हनुमान जी की प्रतिमा को सोने के चोले से श्रृंगारित किया गया और 11 किलो का केक काटा गया।
कोटा : 7 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा
कोटा शहर में श्रीरंगबाड़ी बालाजी मंदिर से गोदावरी धाम तक 7 किलोमीटर लंबी मनोकामना पूर्ण पदयात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु हनुमान ध्वजा लेकर शामिल हुए। रास्ते भर पुष्पवर्षा और सामाजिक संगठनों के स्वागत ने माहौल भक्तिमय बना दिया। युवाओं ने अखाड़ों में करतब दिखाकर आयोजन में चार चांद लगाए।
जयपुर : काले हनुमान जी मंदिर में उमड़ी भीड़
जयपुर स्थित ऐतिहासिक काले हनुमान जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर को फूलों और झालरों से सजाया गया, जहां भक्त दिनभर भजन-कीर्तन और विशेष पूजा में लीन रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


