Hanged after dispute with wife-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने लगाई फांसी

khaskhabar.com: बुधवार, 02 अगस्त 2017 6:26 PM (IST)
पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने लगाई फांसी
कानपुर। कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में शराब पीकर घर आने पर पत्नी ने विरोध किया, तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलक्टरगंज के धनकुट्टी निवासी बृजेश कुमार गुप्ता की बाइक रिपेरिंग की घर के पास दुकान थी। परिवार में पत्नी शिखा, दो बेटे ईशू, सूजल व दो बेटियां है। परिजनों ने बताया कि अधेड़ शराब के नशे की हालत में घर आये थे। जिसको लेकर पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद अधेड़ कमरे में अकेले सोने के चले गये। सुबह जब पत्नी, पति को सुबह जगाने कमरे में गई, तो अधेड़ का शव पंखे पर साड़ी से लटकता देख परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement