कोटा। शराब के रुपए देने से मना करने से गुस्साए एक युवक ने पत्नी पर केरोसिन डालकर उसे आग लगा दी। पीडि़त महिला ने सोमवार को एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना 22 दिसंबर की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक खेड़ली मेहता गांव निवासी रामपुरण शराब का आदि है। जिसने शराब के लिए अपनी पत्नी धनकंवर से रुपए मांगे थे। रुपए देने से मना करने के बाद युवक ने अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसकी तलाश में जुटी है।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]