Half of the stores undergoing medical openings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अधूरे मेडिकल स्टोर्स का करा रहे हैं उद्‌घाटन

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 10:00 PM (IST)
अधूरे मेडिकल स्टोर्स का करा रहे हैं उद्‌घाटन
गुरदासपुर। पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के अलग अलग जगह पर विशेष तौर पर पंजाब के ग्रामीण इलाको के लोगो की सहूलत के लिए फ्री मेडिकल स्टोर खोले जा रहे है। आज विधान सभा हल्का क़ादियां में फ्री मेडिकल स्टोर की इमारतों का उद्गाटन पंजाब के राज्य मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने किये वहीँ यहाँ अभी यह मेडिकल स्टोर पूरी तरह से शुरू नहीं हुए है। स्थानीय लोगो का कहना है की यह सब कार्य अब 5 साल ख़तम होने को है और चुनाव नजदीक है इस लिए किये जा रहे है। जिला गुरदासपुर के हल्का कादीआ में बनवाये गए फार्मेसी स्टोर की शुरुआत सेवा सिंह सेखवां ने की। इस मोके सेखवां ने पंजाब में करवाये जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। पंजाब सरकार ने पंजाब के लोगो को सेहत सहूलतों में किसी मुश्किल का सामना न करना पड़े इसके लिए पंजाब के सभी गाँवो में यह फार्मेसी स्टोर खोले जा रहे है। इन फार्मेसी स्टोरों में गांव वालों को तकरीबन डेढ़ सौ के करीब अलग अलग दवाईया मुफ्त मुहैया करवाई जाएँगी। यहाँ पचास के करीब मेडिकल टेस्ट भी फ्री में हो जाया करेंगे। इससे गांव के लोगो को दूर दराज़ शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। अब गाँव में ही सभी मेडिकल सहूलतें दी जायेंगी। उधर इन मुफ्त फार्मेसी स्टोरों को लेकर स्थानिक लोगो का कहना कुछ और ही था उनका कहना था की पिछले सालो से किसी भी गांव वासी को सहूलतें देने की याद नहीं आयी और अब जैसे ही चुनाव नजदीक है तो अब हर सहूलतें देने की बात की जा रही है यह सब वोट के लिए किया जा रहा है। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement