khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 09:32 AM (IST)
बाड़मेर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर व्यायामशाला के नाम पर बरसों से बिना कोई शुल्क दिए सरकार के नेहरू युवा केंद्र भवन में अवैध रूप से चल रही जिम को आखिरकार खाली करवा दिया गया। इस जिम को लेकर विवाद कई सालों से चल रहा था। जानकारी के मुताबित बीते कई सालों से बिना सरकार को किराया दिए चल रहा जिम आखिरकार जिला कलक्टर के आदेश पर बन्द करा दिया गया। इस जिम को नेहरू युवा केंद्र को सपुर्द कर दिया गया। जिला कलक्टर के आदेश पर बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी हिम्मतराम मेहरा की मौजूदगी में पटवारी ने जिम का सारा सामान और उसके अन्य उपकरणों का मूल्यांकन कर नेहरू युवा केंद्र को सपुर्द कर दिया गया। इससे बीते कई सालों से बकाया किराया नेहरू युवा केंद्र नीलामी से वसूल कर पाएगा। जिम पर प्रशासन के वापस कब्जे के मौके पर किसी विवाद की आशंका के चलते भारी संख्या में पुलिस जाप्ता बुलाया गया। बाड़मेर वृताधिकारी ओमप्रकाश उज्ज्वल भी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि कुछ दिन पूर्व कलक्टर नेहरू युवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान गए थे। उस समय केंद्र के जिला समन्वयक ने जिम संचालकों द्वारा अवैध कब्ब्जा कर जिम चलाने का आरोप लगाते हुए भवन को खाली करने की मांग की थी। बताया गया कि जिम के लिए किसी प्रकार का एमओयू नहीं हुआ है। ना ही इस भवन का नेहरू युवा केंद्र को किराया दिया जाता था। जिम को अवैध रूप से भवन में संचालित किया जा रहा था। इस शिकायत के बाद कलक्टर के निर्देश पर देर रात प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बड़ी संख्या में जिम पर पहुंचे। यहां उन्होंने बंद जिम को खुलवाया और सामान की सूची बनाने के बाद उसको सीज कर दिया।
यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची
का नामयह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार,
देखिए वीडियो