राहुल गांधी से करीब 20 मिनट अकेले कमरे में बात करने के बाद ज्ञानदास ने
बताया, ‘मैंने राहुल गांधी को पीएम बनने का आशीर्वाद दिया और उनसे कहा कि
आप पीएम बनें और यहां के मंदिर-मस्जिद विवाद का हल करें। मैंने उनसे कहा कि
मंदिर-मस्जिद विवाद राजनीतिक कारणों से काफी बढ़ गया, आप इस पर गौर करें।
मेरा आशीर्वाद है कि आप पीएम बनकर इस विवाद को हल करने में सफल हों।’