Advertisement
गुरुग्राम क्लब बम विस्फोट मामला: एनआईए ने गोल्डी बराड़ समेत 5 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

एनआईए ने गोल्डी बराड़ के अलावा सचिन तालियान, अंकित, भाविश और अमेरिका निवासी रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक पर भारतीय दंड संहिता (IPC), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। गोल्डी बराड़ और रणदीप मलिक अभी फरार हैं, जबकि बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच में एनआईए ने खुलासा किया कि यह हमला बब्बर खालिस्तानी इंटरनेशनल (बीकेआई) नामक प्रतिबंधित आतंकी संगठन की बड़ी साजिश का हिस्सा था। इस साजिश का मकसद हरियाणा और आसपास के इलाकों में बम विस्फोट कर हिंसा फैलाना, लोगों में डर पैदा करना और शांति भंग करना था। जांच से पता चला कि गोल्डी बराड़ और उसके साथियों ने मिलकर इस खतरनाक योजना को अंजाम दिया। ये लोग धन उगाही, आतंकी फंड जुटाने, हथियार और विस्फोटक खरीदने और देश की एकता, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में जुटे थे।
एनआईए के मुताबिक, आरोपियों ने गुरुग्राम के इन क्लबों को निशाना बनाकर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिश की। आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने कहा कि वह इस मामले की जांच को और गहराई से आगे बढ़ा रही है, ताकि इस साजिश के पीछे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।
एनआईए ने कहा कि ऐसे आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


