Advertisement
गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना .... भजनों पर नृत्य करते रहे श्रद्धालु

आश्रम के लक्ष्मी निधि सरजू बिहारी ने बताया कि श्री मिथिला बिहारी जी महाराज के नेतृत्व में 18 से 23 सितंबर तक श्री विधाणी परिक्रमा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत आश्रम परिसर में अनेक कार्यक्रम शुरू हुए। शाम को भजन संध्या में कलाकारों ने भजन पेश किए। महोत्सव के तहत विभिन्न मठ-मंदिरों तथा धाम से पधारे संत-महात्माओं ने आशिर्वचन किया। भजन संध्या में आसपास ग्रामीण क्षेत्र सहित जयपुर व अन्य शहरों के श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर मिथिला बिहारी जी महाराज के सानिध्य में आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुष पद्धति से परामर्श कर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निशुल्क दवाएं वितरित की।
----
खस और चंदन से महका आश्रम परिसर
महोत्सव के लिए आश्रम परिसर में भव्य सजावट शुरू हो गई है। आश्रम में हर दिन सजीव पुष्पों से सजावट की जा रही है। पूरा परिसर खस और चंदन की महक से सुवासित हो रहा है। भगवान गोपालेश्वर महादेव की भव्य झांकी श्रद्धालुओं का मन मोह रही थी। गोपाल सागर के चरणामृत का वितरण किया गया।
---
24 घंटे राम धुन से गूंजेगा आश्रम परिसर
श्री विधानी आश्रम में महत्व के तहत गुरुवार दोपहर 12:15 बजे रामधुनी का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जगदीश भगवान हनुमान जी और श्री राम दरबार की आरती की गई इसके बाद लोक कलाकारों ने हारमोनियम, झांझ मंजीरे और तबला से रामधुनी शुरू की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


