दाउके, ( नरेन्द्र शर्मा, भारत-पाक सीमा से)। भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से उपजे हालात के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने सीमावर्ती गांवों से पावन श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सिख धर्म में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को जीवित गुरू की देह माना जाता है।