Gurmeet Ram Rahim Singh sentenced to 10 years in jail, Now who will be new Dera Chief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम रहीम गए जेल, अब कौन संभालेगा डेरा सच्चा सौदा की कमान!

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अगस्त 2017 7:34 PM (IST)
राम रहीम गए जेल, अब कौन संभालेगा डेरा सच्चा सौदा की कमान!
चंडीगढ़। सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म मामले में 20 साल कैद की सजा सुना दी है। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने रोहतक के पास सुनारिया जेल में यह बड़ा फैसला सुनाया। अपनी दो पूर्व शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में राम रहीम को सजा सुनाई गई है। राम रहीम तो 20 साल के लिए जेल चले गए है, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके अरबों रुपये के साम्राज्य का उत्तराधिकारी कौन होगा। डेरा सच्चा सौदा की कमान अब किससे हाथ में होगी, इसको लेकर अब चर्चा जोरों पर है। आपको बता दें कि राम रहीम के एक बेटा जसमीत सिंह इंसां और दो बेटियां अमरप्रीत कौर इंसां, चरनप्रीत कौर इंसां है। राम रहीम ने एक अन्य युवती हनीप्रीत इंसां को बेटी के तौर पर गोद ले रखा है। डेरे से जुड़े लोगों की मानें तो डेरा सच्चा सौदा के उत्तराधिकारी के रूप मेें गोद ली गई बेटी का दावा मजबूत माना जा रहा है। क्योंकि, हनीप्रीत ही राम रहीम के काफी करीब है और सारे कामकाज को देखती है। इनमें से एक संभाल सकता है डेरा की कमान
हनीप्रीत इंसां
गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत इंसां को उत्तराधिकार की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। प्रियंका तनेजा से हनीप्रीत बनी हरियाणा के फतेहाबाद की इस युवती ने डेरा प्रमुख के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। जब दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को जेल भेजा गया तो हेलिकॉप्टर में हनीप्रीत भी साथ थी।
विपसना
विपसना डेरा में दूसरे स्थान पर मानी जाती हैं। उनको फैसला करने का एकमात्र अधिकार है। विपसना ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई डेरा द्वारा चलाए जाने वाले गर्ल्स कॉलेज से ही पूरी की है। उनके अंडर 250 लोगों की टीम काम करती है जिसमें से करीब 150 महिलाएं हैं। विपसना डेरा द्वारा संचालित सामाजिक सेवा परियोजनाओं का संचालन करती हैं। विपसना गुरमीत के करीब होने के साथ ही, परिवार की सदस्य भी नहीं है। इसलिए उत्तराधिकारी के तौर पर उसका दावा मजबूत हो सकता है।
जसमीत सिंह इंसां

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement