जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना की उपस्थिति में सोमवार को सचिवालय में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई जिसमें गुर्जर आन्दोलन के दौरान दर्ज मुकदमों की समीक्षा की गई। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा गुर्जर आन्दोलन के दौरान किए गए समझौतों को पूरी तरह लागू करने की और इस पर गम्भीरता से राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने गृह विभाग को निर्देश दिए कि लम्बित प्रकरणों को समय सीमा तय कर निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्यित करें। बैठक में गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव दीपक उत्प्रेती ने जिलों के पुलिस अधिकारियों को बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में गृह सचिव सुधीर कुमार, अभियोजन विभाग के निदेशक, उप महानिरीक्षक, पुलिस, जयपुर एवं भरतपुर रेंज, अजमेर एवं दौसा के पुलिस अधिकारियों सहित कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला, हिम्मत सिंह सहित एक दर्जन गुर्जर प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे