अजमेर। यहां के रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर लाखों रुपए के नए नोट मिले हैं। जीआरपी की विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आला हजरत ट्रेन से एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। उसके पास से साढ़े पांच लाख रुपए के नए नोट मिले। राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए भुज-बरेली आला हजरात ट्रेन में सफर कर रहे यूपी निवासी मोहम्मद रेहान के पास से साढ़े पांच लाख के नए नोट बरामद किए हंै। सभी 275 नोट दो हजार रुपए के थे। थानाधिकारी सम्पतराज ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा है। इसके तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। आरोपी के अनुसार पैसा किसी फर्नीचर कंपनी के मालिक का बताया जा रहा है लेकिन, इनका कोई दस्तावेज या पर्ची नहीं मिलने पर रुपयों को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
[@ ... तो PM की कानपुर रैली से पहले यूपी के लिए भेजे 5000 करोड़ रुपये कैश?]