Advertisement
जयंती पर याद किये गये महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद

आजाद ने कुछ समय के लिये झांसी को अपनी संस्था का केंद्र बनाया था। इसके लिये वे ओरछा के जंगलो का उपयोग करते थे, जो झांसी से तकऱीबन 15 किलोमीटर दूर था, वही पर वे निशानेबाजी का अभ्यास करते और शातिर निशानेबाज बनने की कोशिश करते रहते, इसके साथ ही अपने समूह के दूसरे सदस्यों को भी प्रशिक्षण दे रखा था। जंगल के नजदीक ही उन्होंने सतर नदी के किनारे पर हनुमान मंदिर बनवाया था।
लंबे समय तक वे पंडित हरिशंकर ब्रह्मचारी के नाम से वही रह रहे थे और पास ही ग्राम धिमारपुरा के बच्चो को पढ़ाते थे। इस प्रकार उन्होंने स्थानीय लोगो के साथ अच्छी-खासी पहचान बना ली थी। बाद में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा धिमारपुरा ग्राम का नाम बदलकर आजादपूरा रखा गया था।
झांसी में रहते समय उन्होंने सदर बाजार में बुंदेलखंड मोटर गेराज से कार चलाना भी सिख लिया था। उस समय सदाशिवराव मलकापुरकर, विश्वनाथ वैशम्पायन और भगवान दास माहौर उनके नजदीकी थे और आजाद के क्रांतिकारी समूह का भी हिस्सा बन चुके थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


