Advertisement
गोवर्धन में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, 12 किमी तक गूंजे जय श्रीराम के नारे

इस आयोजन में ब्रज प्रांत के विभिन्न विभागों और जिलों से स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इनमें मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, आगरा, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत कई क्षेत्रों के स्वयंसेवक शामिल रहे। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के समापन पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पथ संचलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन, बंधुत्व, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है।
गोवर्धन की पवित्र भूमि पर आयोजित इस 12 किलोमीटर लंबे पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भागीदारी देखने को मिली। आयोजन के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।
महावीर जी शारिरिक प्रमुख ने कहा कि संघ के सौ साल पूरे होने पर हम शाताब्दी वर्ष मना रहे हैं। इसी के तहत हम लोग विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम कर रहे हैं। हम लोगों ने विजयदशमी से शुरू करके अनेको अनेको कार्यक्रम किए हैं। इसका समापन यहां किया जा रहा है। हमारे कुछ लोगों ने ब्रज प्रांत में समापन का आयोजन किया है। 12 किलोमीटर के अनुशासित संचलन किया जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


