Advertisement
आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, बहरोड़ में सीबीएसई क्लस्टर–14 प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

14वीं सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर–2026 में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में राजस्थान के सभी जिलों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता आगामी दो दिनों तक रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के वातावरण में जारी रहेगी ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि मैदान में उतरते समय लक्ष्य केवल जीतना नहीं, बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन, निष्पक्ष खेल और खेल भावना को सर्वोच्च स्थान देना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का खिलाड़ी ही कल का राष्ट्र गौरव बनता है और भारत विश्व खेल मंच पर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
आरपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल के सीईओ मनीष राव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि आरपीएस सदैव शिक्षा और खेल के समन्वित विकास में विश्वास रखता है। विद्यालय का उद्देश्य केवल मेधावी विद्यार्थी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे सशक्त नागरिक तैयार करना है जो शिक्षा, संस्कार, नेतृत्व और खेल—चारों क्षेत्रों में उत्कृष्टता का परिचय दें।
उन्होंने कहा कि सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएस परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, नए अनुभव प्राप्त करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को सीखने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और विद्यालयों का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य मंजीत डबास ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें संघर्ष करना, गिरकर फिर उठना और निरंतर आगे बढ़ना सिखाते हैं। मैदान में वही विजेता होता है जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित, अनुशासित और धैर्यवान रहता है।
उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे जीत और हार से ऊपर उठकर खेल भावना का सम्मान करें, क्योंकि सच्चा खिलाड़ी वही है जो अपने व्यवहार, अनुशासन और प्रदर्शन से दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरे उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


