नई दिल्ली। केंद्र सरकार स्कूली बच्चों को फेल न करने की नीति अगले साल से
खत्म कर सकती है। इस पर राज्यों की मंजूरी लेकर संसद में विधेयक लाया
जाएगा।
अभी शिक्षा के अधिकार कानून के तहत पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों
को फेल नहीं किया जा सकता है।
यह नीति 2010 से देशभर में लागू है। एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी
वजह से बच्चों में पढने-लिखने की प्रवृत्ति खत्म हो रही है।