Govt and HPCA again vis-a-vis on cricket stadium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्रिकेट स्टेडियम पर सरकार- एचपीसीए फिर आमने- सामने

khaskhabar.com: रविवार, 04 दिसम्बर 2016 10:48 AM (IST)
क्रिकेट  स्टेडियम पर सरकार- एचपीसीए फिर आमने- सामने
कांगड़ा। धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम को लेकर प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशियसन (एचपीसीए) के बीच एक बार फिर माहौल गरमा गया है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने एक बार फिर से साफ कर दिया कि खेलों के नाम पर किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने हर खेल को एक समान नजर से देखा है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यदि खेलों के नाम पर लोगों की निजी भूमि पर किसी ने भी कब्जा किया है तो उस अतिक्रमण हर हाल में हटाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खेलों के समर्थक हैं, लेकिन खेलों के नाम पर किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला लोगों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि- ‘एचपीसीए मुझ पर पार्षदों को बरगलाने का जो आरोप लगाया है, वह पूरी तरह निराधार है। मेरे पास और भी जनहित के काम हैं, जिन्हें पूरा करने में व्यस्त हूं। ऐसे फालतू कामों के लिए न तो मेरे पास पहले समय था और न ही अब है। यदि जांच के दौरान अतिक्रमण की बात सच साबित होती है तो उस भूमि को एचपीसीए के कब्जे से मुक्त करवाया जाएगा।


गौरतलब है कि नगर निगम धर्मशाला ने लोगों की शिकायतों के आधार पर एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें एचपीसीए के होटल द पवेलियन की भूमि की पैमाइश करवाने की बात कही गई है। नगर निगम की मेयर रजनी व्यास का कहना है कि होटल निर्माण के दौरान एचपीसीए नियमों को ताक पर रखते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, वहीं होटल निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों की भूमि पर भी अनधिकृत तरीके से कब्जा किया जा रहा है।

उधर, एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने इसे सीएम वीरभद्र सिंह के इशारे पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा रचा गया षड्यंत्र करार दिया है। उनका कहना था है एचपीसीए पर अतिक्रमण करने के आरोप प्रदेश सरकार द्वारा एचपीसीए की संपत्तियों को हथियाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का ही हिस्सा है।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement