government plans to reach the public-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमजन तक पहुंचे सरकार की योजनाए

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 6:37 PM (IST)
आमजन तक पहुंचे सरकार की योजनाए
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह मना रही है। संगठन के इस कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश की सरकारों के भी कईं कार्यक्रम जोडे जाएंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री और अजमेर जिला संगठन प्रभारी बीरमदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को दी और कहा कि वे आमजन और सरकार के बीच सेतु का काम करें। बीरमदेव सिंह की मौजूदगी में रविवार को शहर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में हुई। बैठक में मंत्री अनीता भदेल, वासुदेव देवनानी, मेयर धर्मेंद्र गहलोत, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव सहित कार्यकारिणी के सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में प्रभारी बीरमदेव सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। बैठक में चीन का मुददा भी उठा। प्रभारी बीरम देव सिंह ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। साथ ही बैठक में इस बात भी चर्चा की गई कि चाईनीज वस्तुओं के बहिष्कार के लिए किस तरह काम किया जा सकता है। बैठक में मतदाताओं सूचियों में लोगों के नाम जुडवाने पर भी चर्चा की गई।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement