Government is reconsidering the case of Ram Rahim visit to Honeypreet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम रहीम से हनीप्रीत की जेल में मुलाक़ात मामले पर फिर से विचार कर रही है सरकार

khaskhabar.com: बुधवार, 20 नवम्बर 2019 5:37 PM (IST)
राम रहीम से हनीप्रीत की जेल में मुलाक़ात मामले पर फिर से विचार कर रही है सरकार
निशा शर्मा चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम से उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत की जेल में मुलाक़ात के मामले पर पुनर्विचार किया जायेगा। अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं हुई तो हनीप्रीत जेल में राम रहीम से मुलाकात कर सकती हैं। हनीप्रीत पर लगी देशद्रोह की धाराएं हटाए जाने के बाद उसे जमानत मिल चुकी है। जेल से बाहर आने के बाद ही हनीप्रीत ने डेरा प्रमुख से मुलाक़ात की इच्छा जाहिर की थी। गृह मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद अनिल विज ने पुलिस के आला अधिकारीयों की बैठक ली थी। बैठक के बाद हनीप्रीत की डेरा प्रमुख से मुलाक़ात के सवाल पर विज ने कहा, 'मैंने इस मामले पर पुनर्विचार के लिए कहा है।' इस मामले में आ रही अड़चनों पर उन्होंने कहा, 'अब विज आ गया है, सब ठीक हो जाएगा।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement