Government Employee staff return from election duty, Will start functioning smoothly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर शुरू होगा सुचारू काम, इलेक्शन ड्यूटी में लगा स्टाफ लौटा

khaskhabar.com: सोमवार, 13 नवम्बर 2017 3:08 PM (IST)
फिर शुरू होगा सुचारू काम, इलेक्शन ड्यूटी में लगा स्टाफ लौटा
शिमला। नगर निगम और एचपी यूनिवर्सिटी में सोमवार से कामकाज का सुचारू रूप से संचालन शुरू हो जाएगा। नगर निगम के विभागों से 40 कर्मचारी 26 सितंबर से इलेक्शन ड्यूटी में व्यस्त थे। ऐसे में अधिकतर विभाग रिक्त पड़े थे। जो कर्मचारी मौजूद रहे, उन पर लोड बढ़ गया। इससे व्यवस्था चरमरा गई थी। एक्स्ट्रा लोड के कारण निगम की लगभग सभी ब्रांचों में काम-काज प्रभावित रहे। हालांकि निगम में पहले 60 कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन लोगों के काम प्रभावित हो इसलिए 20 लोगों की ड्यूटी कैंसिल करवाई गई, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों के काम नहीं हो पाए। नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी का कहना है कि सोमवार से हर रोज की तरह काम होगा। कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं। ऐसे में शहर के लोगों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement