धुंध के साये में दिल्ली, 3 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 07:56 AM (IST)
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में दमघोंटू स्मॉग
के प्रभाव के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार तक स्कूलों को बंद रखने
का आदेश जारी करते हुए पांच दिनों तक हर तरह के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध
लगा दिया और बिजली संयंत्रों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्देश दिया। वहीं,
शहर
में कृत्रिम बारिश कराने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।
कई आपात उपायों की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने
कहा कि दिल्ली सरकार ‘सम विषम’ योजना लाने की
संभावना पर भी विचार कर रही है, जबकि प्रदूषण के बढ़ते स्तरों पर विचार
करते हुए उन्होंने लोगों से घरों के अंदर रहने और संभव हो तो घर से ही काम करने की
अपील की। स्थिति से निपटने के लिए अल्प अवधि के कदमों को बताते हुए मुख्यमंत्री ने
कहा कि अस्पतालों की आपात सेवाएं और मोबाइल टावरों को छोड़कर सोमवार से अगले पांच
दिनों तक सभी डीजल युक्त जेनरेटर सेटों के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा रही है।
उन्होंने कहा,‘‘अगले तीन दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। स्वास्थ्य
विभाग कल पहला प्रदूषण परामर्श जारी करेगा।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे