टोंक। यहां आयोजित 61वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता अण्डर 17 के मंगलवार को हुए उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों विधायक अजीतसिंह मेहता व कांग्रेस नेता सऊद सईदी का एक मंच पर आना चर्चा का विषय रहा। दरअसल विधानसभा चुनाव में मेहता ने भाजपा तो सईदी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। मुख्य मुकाबला भी मेहता और सईदी के बीच ही रहा था। चुनाव के करीब पौने तीन साल बाद दोनों प्रतिद्वंद्वि सार्वजनिक कार्यक्रम में पहली बार एक मंच पर देखे गये जो चर्चा का विषय रहा। इतना ही नही टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता ने किक्रेट प्रतियोगिता की शुरुआत में बैटिंग की तो, वहीं सऊद सईदी ने बॉलिंग करके विधिवत प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
खेलों को बनाएं दिनचर्या