gossip about two political competitors in tonk Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चर्चा में रहा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का मिलन

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 12:24 PM (IST)
चर्चा में रहा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का मिलन
61वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता (अण्डर 17) का मंगलवार को टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता ने टैगोर बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में विधिवत शुभारम्भ किया। इस मौके पर मेहता ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने की नसीहत देते हुए कहा कि खेल को सिर्फ प्रतियोगिता तक ही सीमित नहीं रखें, बल्कि इसको दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सऊद सईदी ने की। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, प्रधान जगदीश गुर्जर, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा तथा शैलेश शेखावत मौजूद थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement