फरीदाबाद। आगामी 25 सितम्बर को करनाल में हरियाणा निर्माता चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर होने वाली सद्भावना सम्मान दिवस रैली की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसे लेकर रविवार को हल्का बड़खल में सेक्टर-45, गांधी कॉलोनी, बड़खल और एसजीएम नगर सहित कई जगह नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी डाॅक्टर रामकुमार सैनी, जिला अध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र सिंह चैहान, हल्का अध्यक्ष अरविन्द सरदाना सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। उन्होंने 25 सितम्बर को करनाल में होने वाली सद्भावना सम्मान दिवस रैली में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।