good wishes of Governor, Chief Minister and Assembly Speaker on Eid al-Fitr-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष की ईद-उल-फितर पर शुभकामनाएं

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2017 10:26 PM (IST)
राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष की ईद-उल-फितर पर शुभकामनाएं
जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं विधासनभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर प्रदेशवासियों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल सिंह ने कहा है कि ‘हमारी विविधता हमारी ताकत है। हमें एकजुट होकर देश में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं एकता की भावना सुनिश्चित करनी चाहिए। रमजान का नेक महीना दान, रोजा एवं प्रार्थनाओं के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर आइए, हम सभी मिलकर समाज की सेवा करने का संकल्प लें’। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि ईद का यह त्योहार रमजान के पूरे महीने में रोजे रखकर इबादत करने वालों के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आता है। ईद हमें आपसी भेदभाव मिटाकर बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद करने तथा इंसानियत को कायम रखने की सीख देती है। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने प्रदेश के मुसलमान भाई-बहनों को इदुलफितर पर मुबारकबाद दी है। मेघवाल ने कहा कि सूबे की तरक्की में हर कौम की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने ईद के मुबारक मौके पर अल्लाह-ताला से मुल्क की बहबूदी के लिए दुआ की है। विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर एवं सरकारी उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने भी ईद-उल-फितर पर मुबारक दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement