Gogunda murder case Udaipur, Devi Lal Khatik murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोगुंदा : घर के बाहर शौच को लेकर विवाद में युवक की हत्या, तलवार के वार से गर्दन धड़ से अलग

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 जुलाई 2026 09:17 AM (IST)
गोगुंदा : घर के बाहर शौच को लेकर विवाद में युवक की हत्या, तलवार के वार से गर्दन धड़ से अलग
उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत खटीक मोहल्ले में देर रात घर के बाहर शौच करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान देवीलाल उर्फ राजा बाबू खटीक के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 10 बजे देवीलाल उर्फ राजा बाबू खटीक और उसके पड़ोसी ओमप्रकाश के बीच घर के पास शौच करने के मुद्दे पर कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ते देख देवीलाल के परिजन (उसकी मां और भाई) भी घर से बाहर आ गए और दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान आरोपी ओमप्रकाश अचानक अपने घर के भीतर गया और तलवार निकाल लाया। उसने देवीलाल की गर्दन पर तलवार से जोरदार वार कर दिया, जिससे देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
शव का मोर्चरी में रखवाया जाना: पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
आरोपी की तलाश: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ओमप्रकाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement