Gmada will spend 450 million on the development of the city-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गमाडा शहर के विकास पर खर्च करेगा 450 करोड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 11:27 PM (IST)
गमाडा शहर के विकास पर खर्च करेगा 450 करोड़
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) शहर के विकास पर 450 करोड़ रूपए खर्च करेगा। साथ ही इस बार शहर के विकास पर खर्च करने से आम लोगों को सुविधाएं भी मिलेगी। गमाडा की ओर से शहर मे चार सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसे लेकर करीब 50 करोड़ के कार्यों के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए है और 350 करोड़ के टेंडर फाइनल स्टेज पर हंै। इस दौरान पब्लिक हेल्थ, सिविल, होर्टिकल्चर और इलेक्ट्रिकल के काम करवाए जाएंगे। गमाडा का दावा है कि शहर को विदेशी शहर की तर्ज पर संवारा जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। गमाडा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सेक्टर-78, 79 और 80 में पब्लिक हेल्थ और रोड संबंधी 22 करोड़ के काम किए जाएंगे। जबकि पार्कों में लाइटों के लिए 1.25 करोड़ के टेंडर मंगवाए गए हैं। इसके अलावा 20 करोड़ बैलेंस पड़े इलेक्ट्रिकल वक्र्स पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, रोड नेटवर्क की मजबूती के लिए 7.25 करोड खर्च किए जांएगे। इसमें विभिन्न एरिया का काम शामिल है। वहीं, एयरोसिटी में पांच एमजीडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। जिसका काम प्रथम स्टेज पर चल रहा है। यह भी पढ़े :खास खबर SPECIAL: शरीयत में क्या फलसफ़ा है तलाक़ का यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement