Global Agritech meats invitation to farmers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्लोबल एग्रीटेक मीट के किसानों को दिए न्यौते

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 4:07 PM (IST)
ग्लोबल एग्रीटेक मीट के किसानों को दिए न्यौते
अजमेर। राज्य सरकार की ओर से आगामी 9 से 11 नवम्बर तक जयपुर में आयोजित होने वाले ग्लोबल एग्रीटेक मीट में जिले के किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गुरूवार को अजमेर की कृषि उपज मण्डी परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को आमंत्राण पत्रा वितरित किए गए। इस मीट के आयोजन की तैयारियों में लगी जयपुर से यहां पहुंची टीम गुरूवार को कृषि मण्डी परिसर पहुंची। टीम ने यहां किसानों को एग्रीटेक मीट के बारे में जानकारी दी तथा लगभग 250 किसानों को पंजीकृत कर आमंत्रण पत्र वितरित किए। डिजीटल उपकरणों से लैस टीम के सदस्यों ने प्रत्येक किसान का फोटो खिंचा तथा हाथों-हाथ फोटो प्रिंट को आमंत्रण पत्रा के साथ फ्रेम कर किसानों को वितरित करते हुए कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दिया। किसानों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा गया और वे अपनी फोटो खिचवाने के लिए लम्बी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। महिला किसानों ने भी उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। टीम के प्रभारी अपूर्व राजावत एवं पूजा बेड़वाल ने बताया कि जयपुर में आयोजित होने वाली एग्रीटेक मीट में भाग लेने आने वाले किसानों के लिए वहां ठहरने व खाने की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। उन्होंने मण्डी समिति के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी भेंट कर अधिकाधिक संख्या में किसानों को प्रेरित कर जयपुर पहुंचने की अपील की।
यह भी पढ़े :हरियाणा में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 16 से
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement