GITB Exhibition kicks off with power packed B2B meetings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीआईटीबी एग्जीबिशन की पावर पैक्ड बी2बी मीटिंग्स के साथ हुई शुरूआत

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मई 2024 6:40 PM (IST)
जीआईटीबी एग्जीबिशन की पावर पैक्ड बी2बी मीटिंग्स के साथ हुई शुरूआत
जयपुर,। सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार (जीआईटीबी) के 13वें संस्करण की एग्जीबिशन की रिबन कटिंग सेरेमनी के साथ औपचारिक शुरुआत हुई। पर्यटन विभाग की प्रमुख शासच सचिव गायत्री राठौड़, पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा , फिक्की टूरिज्म एंड कल्चरल कमेटी, चेयरमैन, दीपक देवा ने एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। मार्ट में बायर-सैलर्स के बीच पूर्व निर्धारित बी2बी बैठकों में अपार उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन में 52 देशों के 242 विदेशी टूर ऑपरेटर (एफटीओ) और 10 राज्यों के स्टेट टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। मास्टर शेफ, अजय चौपड़ा ने दिया कलिनरी लाइव डेमोन्स्ट्रेशन
मास्टर शेफ, अजय चौपड़ा ने मार्ट में उपस्थित लोगों के लिए कुकिंग का लाइव डेमोन्स्ट्रेशन दिया। उन्होंने दर्शकों के लिए दो व्यंजन तैयार किए: 'पालक मंगोड़ी ग्नोची' और 'मास के सुले'। शेफ ने भारतीय व्यंजनों के प्रति अपने गहन प्रेम के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "हम सभी को अपने भोजन पर गर्व महसूस करना चाहिए, जो सांस्कृतिक जड़ों से समृद्ध है, जिसमें सबसे सरल इंग्रीडिएंट्स से बने लजीज व्यंजन शामिल हैं।"
इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन, राजस्थान सरकार, गायत्री राठौड़; निदेशक, पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार, डॉ. रश्मि शर्मा; एडिशनल डायरेक्टर, पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार, राकेश शर्मा; अध्यक्ष, एफएचटीआर और एचआरएआर, कुलदीप सिंह चंदेला और उपाध्यक्ष, एफएचटीआर, खालिद खान उपस्थित रहे।
सेशन के बाद, उपस्थित लोगों ने शेफ द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement