Gita teaches us the way to live-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गीता जीने का तरीका सिखाती है

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 8:12 PM (IST)
गीता जीने का तरीका सिखाती है
जयपुर। छोटी काशी में शनिवार को गीता जयंती के अवसर पर कई धार्मिक आयोजन किए गए। इस अवसर पर शहर के कई मंदिर एवं भवन दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मोक्षदा एकादशी के पर्व पर दीपों से महाआरती की गई। महिलाएं घर से विशेष आरती की थाल सजाकर लाई थीं। गीता के प्रकटोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गीता का महत्व भी सुना और इसे वर्तमान समय से जोडक़र जीवन जीने की कला भी सीखी। गलता गेट स्थित गीता गायत्री मंदिर में माता का विभिन्न प्रकार दिव्य औषोधियों एवं कई प्रकार के रसों से अभिषेक कर माता को जरदोजी के वर्क की नूतन पोशाक धारण कराई गई। मंदिर प्रवक्ता राजकुमार चतुवेर्दी ने बताया कि गीता जीने का तरीका सिखाती है। गीता मस्तिष्क के शुद्धीकरण का माध्यम है, जो व्यक्ति को शुद्ध और बुद्ध भी बनाती है और धर्म के लिए युद्ध करने का हौसला भी देती है। यदि हम सही तरीके से नहीं चले तो पतन होते देर नहीं लगेगी। गीता आर्ट है। गीता का आश्रय मनुष्य को ज्ञान और गति-मति सुधारने का मौका देता है। मनुष्य को सबसे बड़ा भय मृत्यु का और सबसे बड़ा आनंद अमरत्व का होता है। गीता का ज्ञान शोक और मोह से निवृत्ति का सहज साधन है। प्रवृत्ति और निवृत्ति को समझना बहुत कठिन काम है। यदि व्यक्ति प्रवृत्ति-निवृत्ति का रहस्य समझ ले तो विश्व की सारी समस्याओं का समाधान संभव है। जिसका जन्म हुआ हैए उसकी मृत्यु तय है लेकिन आत्मा अविनाशी है। गीता के आठवें अध्याय में मृत्यु के भय से मुक्त होने के लिए आत्मा की नश्वरता के सिद्धांत को जानना जरूरी है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement