कैथल। श्रम एवं रोजगार, खनन एवं भूगर्भ राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गीता जयंती के मौके पर शहर में निकली शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से निकाली गई गीता की झांकी में भी सवार होकर गीता प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मार्ग से भटकने वाले लोगों को स्पष्ट मार्ग दिखाने में अकेले गीता ही समर्थ है। ये पवित्र ग्रंथ सर्व मानव जाति का पथ प्रदर्शक है। इस भव्य शोभायात्रा की अगुवाई पंच प्यारों ने की और यात्रा के आगे एवं पीछे सफाईकर्मियों की ओर से लगातार सफाई भी की गई। उन्होंने प्रदेश वासियों को गीता जयंती महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीता एक पवित्र ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीने की एक पद्धति और जीने का आधार भी है।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान