कैथल। जिले में होने वाले जिलास्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे। आठ दिसंबर को भाई उदय सिंह किले के परिसर में वे इसका शुभारंभ करेंगे और इस मौके पर होने वाले यज्ञ में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही कृष्ण कुमार बेदी गीता सार, सरस्वती धरोहर और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। उपायुक्त संजय जून ने बताया कि जिला स्तर पर 10 से 10 दिसंबर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह