girl suicide to cut train in jaunpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन से कटकर युवती ने दी जान

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2017 7:16 PM (IST)
ट्रेन से कटकर युवती ने दी जान
शाहगंज, जौनपुर। रेलवे स्टेशन के समीप गेट संख्या 62ए के पास गुजर रही मालगाड़ी के नीचे आकर युवती ने आत्महत्या कर ली। मां के सामने हुई इस घटना से मृतका की मां के होश उड़ गये। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थानान्तर्गत बीबीगंज गांव निवासी वंदना (16) पुत्री सुभाषचंद यादव अपनी मां दूर्गावती देवी के साथ दवा लेने के लिए शाहगंज राजकीय पुरुष चिकित्सालय आई थी। अस्पताल के सामने मालगोदाम रेलवे ट्रैक के पास मां-बेटी पहुंची। जहां वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी को देखकर युवती मां के सामने ही मालगाड़ी के नीचे कूद पड़ी। जिसमें उसकी गर्दन व बायां हाथ कटकर अलग हो गया। घटना की सूचना पर आरपीएफ प्रभारी एके सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर लाश को ट्रैक से हटवाते हुए जीआरपी को मामले की सूचना दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement