Advertisement
बीजेपी विधायक हंसराज पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

यही नहीं, युवती ने आरोप लगाया कि विधायक के लोगों ने उसके फोन तोड़ दिए, ताकि इस घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों को नष्ट किया जा सके।
उधर, इस संबंध में जब विधायक से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस के कुछ विधायक मेरे विरुद्ध सोची-समझी साजिश के तहत ऐसा करवा रहे हैं, जिनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही स्क्रीनशॉट बिल्कुल गलत है। इसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।
युवती ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी विधायक ने इस तरह की अश्लील बातचीत की थी, लेकिन जब पानी सिर के ऊपर पहुंच गया तो उसने इस मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। युवती ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है।
बता दें कि हंसराज चुराह से बीजेपी के विधायक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की राजनीति से जुड़े मसलों को लेकर खुलकर अपनी राय रखते हैं, लेकिन इस बार उन पर जिस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं, उसने कांग्रेस के प्रदेश इकाई को बीजेपी पर हमला बोलने का एक और मौका दे दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


