लोगों का कहना है कि आग की तीव्रता कभी कम हो जाती है तो कभी ज्यादा,लेकिन
इसे बुझाने के लिए किसी तरह का कोई प्रयास नहीं किया गया है। हाल ही में
रिलीज हुई वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली दुनिया
सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर है।
रिपोर्ट के अनुसार हवा को प्रदूषित करने में कचरे का जलाये जाना एक बडा घटक
होता है।
गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में पिछली बार लगी आग के बाद यह घोषणा
हुई कि इस कचरे का इस्तेमाल नेशनल हाइव-24 को चौडा करने और मेरठ
एक्सप्रेस-वे को बनाने के लिए किया जाएगा। इस कचरे को वेस्ट से एनर्जी में
बदलने की भी बात हुई, लेकिन इन पर अमल होता हुआ फिलहाल नजर नहीं आ रहा।