Ghaziabad: Two bikes collide on under-construction expressway, two dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजियाबाद : निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 2:35 PM (IST)
गाजियाबाद : निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत
गाजियाबाद । गाजियाबाद के लोनी के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली–देहरादून निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा पावी सादकपुर के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब 31 वर्षीय रोहित शर्मा बाइक से स्टंट कर रहा था और उसका साथी इस स्टंट का वीडियो बना रहा था। इस दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर 32 वर्षीय सुबोध और उसका साथी संजय शर्मा सवार थे, से रोहित की बाइक की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ट्रानिका सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि डॉक्टरों ने रोहित शर्मा और सुबोध को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल संजय शर्मा को बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement