General Supervisor Dayanidhan Pandey inspected the polling stations, 29.04 percent votes were cast till 1 pm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामान्य पर्यवेक्षक दयानिधान पांडे ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दोपहर 1 बजे तक डले 29.04 फीसदी वोट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 1:53 PM (IST)
सामान्य पर्यवेक्षक दयानिधान पांडे ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दोपहर 1 बजे तक डले 29.04 फीसदी वोट
झुंझुंनूं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक दया निधान पांडे ने मतदान दिवस को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोट के लिए मतदाता आने लगे थे। हालांकि इस दौरान कहीं भी मतदाताओं की भारी भीड़ नजर नहीं आई। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक हुआ था 18.91 % मतदान हो चुका था। इसके बाद मतदान में थोड़ी तेजी आई और दोपहर 1 बजे तक हुआ 29.04% प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। जानिए, कहां हुए सर्वाधिक मतदानः
सबसे ज्यादा मतदान मंडावा 31.41 प्रतिशत हुआ। जबकि खेतड़ी में सबसे धीमी रफ्तार रही। केवल 26.23 प्रतिशत ही वोट डाले जा सके थे। जबकि फतेहपुर में 30.72, झुंझुनू में 31.34, खेतड़ी 26.23, मंडावा 31.41, नवलगढ़ 27.25, पिलानी 28.02, सूरजगढ़ 27.22, उदयपुरवाटी में 30.09 प्रतिशत मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement