भरतपुर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख बीना सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बैठक में उठाई गई जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने जिला परिषद के सदस्यों से कहा कि यदि उन्हें कोई भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत हो तो लिखित में दें, जिससे उनकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जा सके। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविरों एवं रात्रि चौपालों में भी स्थानीय जन प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहकर जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करायें। उन्होंने रूपवास की ग्राम पंचायत गहलऊ के ग्राम सचिव को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिए।
बैठक में सदस्य पुष्पेन्द्र करीली ने सार्वजनिक हैंडपंपों में निजी कब्जे का सर्वे कराकर कार्रवाई करने, तेजेन्द्र फौजदार ने दाहिनों गांव सैंतरामाफी, चुरारी डांग में स्वीकृत आरओ प्लांटों को शीघ्र लगाने का सुझाव दिया। सदस्य नेमसिंह फौजदार ने बड़ेसरा गांव में टैंकरों से पेयजल व्यवस्था कराने तथा उठाए गए मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में शरीफ खां, नत्थन सिंह, कुमारी शशि, इन्द्रा, पूनम चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए।
कहीं सीनियर बादल मना रहे हैं, कहीं जूनियर बादल डरा रहे हैं