Gehlot should first worry about the low procurement during his tenure - Gautam Kumar Dak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गहलोत पहले अपने कार्यकाल में हुई कम खरीद की करे चिन्ता - गौतम कुमार दक

khaskhabar.com: सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 6:48 PM (IST)
गहलोत पहले अपने कार्यकाल में हुई कम खरीद की करे चिन्ता - गौतम कुमार दक
जयपुर,। प्रदेश के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर जवाब दिया है। दक ने कहा कि गहलोत ने किसानों के प्रति राज्य सरकार की उदासीनता और मूंगफली किसानों को नुकसान के बारे में जो बयान दिया है वह पूरी तरह झूठा और निराधार है। उन्होंने कहा कि गहलोत को पहले अपनी सरकार के कार्यकाल में हुई कम खरीद की चिन्ता करनी चाहिए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश में अब तक लगभग 3.72 लाख मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। जो की सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं और यह गत पांच वर्षों में सर्वाधिक मूंगफली की खरीद है। उन्होंने बताया कि मूंगफली खरीद के लिए 1.33 लाख से अधिक किसानों से पंजीकरण करवाया था, जिनमें से अब तक 1 लाख से अधिक किसानों से खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 2527 करोड़ रुपये की मूंगफली खरीद की गई है और लगभग 1535 करोड़ रुपये का किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है। दक ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में खरीद के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2020-21 में 31,720 किसानों से 389.43 करोड़ राशि की महज 73 हजार मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी गई थी। जबकि, वर्ष 2021-22 में 23,562 किसानों से 295 करोड़ राशि की महज 53 हजार मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी गई। इसी प्रकार, वर्ष 2022-23 में केवल 571 किसानों से 5.92 करोड़ रुपये की 1012 मीट्रिक टन मूंगफली खरीद की गई थी। वहीं, वर्ष 2023-24 में भी 19,272 किसानों से 296.23 करोड़ रुपये की महज 46 हजार मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद हुई थी।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में चार वर्षों में जितनी मूंगफली की खरीद की गई उससे दोगुनी से ज्यादा मूंगफली की खरीद वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक वर्ष में ही कर ली गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement