Gayatri two companions did surrender in the gangrape case sent to jail in amethi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाईप्रोफ़ाइल गैंगरेप मामले में गायत्री के दो साथियों ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 10:25 AM (IST)
हाईप्रोफ़ाइल गैंगरेप मामले में गायत्री के दो साथियों ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल

अमेठी। हाईप्रोफ़ाइल गैंगेरप एवं जानमाल की धमकी के मामले में जमानत पर छूटे आरोपी अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू और विकास वर्मा ने मंगलवार को पाॅक्सो की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विशेष जज उमाशंकर शर्मा ने दोनों मुल्जिमों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जमानतदारों को भी जारी हुई थी नोटिस


बता दें के बीते 11 मई को स्पेशल कोर्ट ने इन दोनों ही आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, साथ ही साथ इनके जमानतदारों को भी नोटिस जारी किया था।


25 अप्रैल को रिहा हुए थे दोनों आरोपी


सनद रहे कि ब 25 अप्रैल 2017को पाॅक्सो कोर्ट के स्पेशल जज ओम प्रकाश मिश्रा ने चित्रकूट ज़िले की अर्जी पर दर्ज हुए गैंगरेप के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापत‍ि समेत अमरेंद्र सिंह पिंटू व विकास वर्मा को जमानत दे दिया था। जमानत मंजूर होने के बाद अमरेंद्र सिंह पिंटू और विकास जेल से रिहा हो गए थे लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने सत्र अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में जमानत पर रिहा इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का भी आदेश दिया था। उधर जमानत पाकर जेल से रिहा हुए ये आरोपी पुलिस को ढूंढे नहीं मिल रहे थे, जिस पर अदालत ने 11 मई को दोनों आरोपियों के विरूद्ध गैर ज़मानती वारंट जारी किया था। अब हाईकोर्ट में उक्त मामले की सुनवायी 26 मई को नियत की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement