gave MBA, BBA fake degrees to 50 people, accused arrested by SOG-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

50 लोगों को दी एमबीए, बीबीए की फर्जी डिग्री, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 08:08 AM (IST)
50 लोगों को दी एमबीए, बीबीए की फर्जी डिग्री, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन से मिलकर श्रीगंगानगर में 50 अभ्यर्थियों को एमबीए, बीबीए, बीएससी समेत अन्य पाठ्यक्रमों की फर्जी डिग्री देने वाले आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पवन कुमार(65) श्रीगंगानगर का रहने वाला है और जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के लिए काम करता था। आरोपी ने एक-एक अभ्यर्थी से 1.40 लाख से 2 लाख रुपए वसूले। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2012-13 में यह डिग्री अभ्यर्थियों को दी है। इसके बदले में आरोपी को जोधपुर यूनिवर्सिटी के अफसर व नक्षत्र ग्रुप नोएडा के अफसर एक डिग्री के बदले में 20-20 हजार रुपए देते थे। एसओजी के एसपी संजय श्रोत्रिय ने बताया कि आरोपियों ने पहली वाली डिग्रियों को रेगुलराइजेशन करने के लिए यूनिवर्सिटी में फिर से परीक्षाएं करवा दी। इस संबंध में आरपीएससी व अन्य एज्युकेशन एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में एसओजी ने जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में हुए फर्जीवाड़े का खुलासा किया था और चेयरमैन कमल मेहता समेत करीब 15 जनों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने यूनिवर्सिटी से 25 हजार फर्जी डिग्रियां आवंटित कर दी। इस दौरान आरोपी पवन कुमार ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि एसओजी के कारण अभ्यार्थियों की परीक्षाएं नहीं हो रही और डिग्रियां नहीं मिल रही। इसके बाद एसओजी ने पवन कुमार को बुलाकर जांच की तो वह भी षड्यंत्र में पाया गया। जांच के बाद एसओजी ने गिरफ्तार कर पवन कुमार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन का रिमांड दिया गया।

[@ Exclusive:नववर्ष की पूर्व संध्या पर PM इन बातों का कर सकते हैं ऐलान]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement